11 मई को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस होने के चलते गर्मी ज्यादा रही। यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह से शाम तक बच्चों और अभिभावकों को मिलाकर 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी। सभी गर्मी से जूझते नजर आए। परीक्षा संपन्न होने के बाद अपने-अपने घरों को जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ रही। यूनिवर्सिटी मार्ग पर जाम भी लग गया।
इन शहरों के बच्चे हुए शामिल
परीक्षा में लखनऊ, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा इटावा, संभल, गोंडा, आजमगढ़, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, सहित अन्य जिलों के अलावा बिहार, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली के बच्चे शामिल हुए।