फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: अलीगढ़ से पूर्वोत्तर के लिए बड़ी पहल, मणिपुर में खुलेगा एएमयू का केंद्र, वीसी सीएम को भेजेंगे प्रस्ताव

Tue, 17 Feb 2026 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मणिपुर में एएमयू केंद्र की स्थापना को लेकर काफी समय से मांग की जा रही है। पूर्वाेत्तर और अलीगढ़ दोनों के लिए यह काफी अहम है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए जल्द अलीगढ़ और पूर्वाेत्तर के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित होगा। जल्द ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का एक केंद्र मणिपुर में खोला जा सकता है। 16 फरवरी देर शाम मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर में एएमयू का प्रवेश परीक्षा केंद्र खोले जाने पर सहमति दी है। उन्होंने एएमयू एलुमनी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से बैठक के बाद घोषणा की है कि अगले कुछ दिन में एएमयू के कुलपित को पत्र लिख वे प्रवेश परीक्षा केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मणिपुर में प्रवेश परीक्षा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। वर्तमान में एएमयू की प्रवेश परीक्षाएं देश के चुनिंदा शहरों में आयोजित होती हैं जिसके कारण मणिपुर और आसपास के राज्यों के छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मणिपुर के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष मोहम्मद बरियाजुद्दीन शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए मणिपुर में प्रवेश परीक्षा केंद्र स्थापित करने पर चर्चा की। स्नातक पाठ्यक्रमों पर विचार करने के लिए कुलपति को पत्र लिखने का वादा किया।

अलीगढ़ से नया सेतु होगा स्थापित
एएमयू प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मणिपुर में एएमयू केंद्र की स्थापना को लेकर काफी समय से मांग की जा रही है। पूर्वाेत्तर और अलीगढ़ दोनों के लिए यह काफी अहम है। इससे पूर्वाेत्तर छात्रों की दूरी कम होगी। साथ ही एएमयू के शिक्षकों की भी वहां तक पहुंच बनेगी। हालांकि अभी तक प्रबंधन को प्रस्ताव नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि अगर मणिपुर सरकार प्रस्ताव भेजती है तो एएमयू भी इसके समर्थन में सहमति देगा। ताकि अलीगढ़ से पूर्वोत्तर तक शिक्षा का एक नया सेतु स्थापित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से ज्यादा राज्यों में हो रही परीक्षा
अभी तक विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, कोलकाता, केरल, जम्मू कश्मीर और दिल्ली सहित कई केंद्रों पर आयोजित हो रही हैं।

स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट बढ़ाने की मांग
मणिपुर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बरियाजुद्दीन शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर बढ़ाने की मांग भी रखी है। इस पर मुख्यमंत्री युमनाम ने सहमति जताते हुए कहा कि केंद्र खुलने से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को को प्रवेश प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें