फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में डीएम-एसएसपी का पुतला फूंका

Wed, 14 Oct 2015 01:22 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, मुलायम और अखिलेश के खिलाफ लगे नारे
विज्ञापन

एएमयू में डीएम-एसएसपी का पुतला फूंका
अलीगढ़ (ब्यूरो)। 22 दिन गुजर जाने के बावजूद आलमगीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने तथा सीबीआई जांच की घोषणा नहीं होने से आक्रोशित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को जिलाधिकारी एवं एसएसपी का बाब-ए-सैयद पर पुतला दहन किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं कुलपति जमीरउद्दीन शाह के विरुद्ध छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। एएमयू छात्र संघ के कैबिनेट मेंबर सद्दाम हुसैन एवं जानिब हसन ने बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की। वीसी लॉज पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे छात्रों ने मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में सर सैयद डे एवं पूर्व छात्रों के सम्मेलन नहीं होने देने की चेतावनी भी दी। 18 सितंबर को कैंपस स्थित कंप्यूटर सेंटर के समीप अपराधियों ने एएमयू छात्र आलमगीर को गोलियों से छलनी कर दिया था, जिनकी मौत उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में हो गई। अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों की मांग पर कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने सीबीआई जांच की सिफारिश मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री से की थी। अब तक सीबीआई जांच की घोषणा नहीं होने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार से वीसी लॉज के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्र धरना स्थल पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी को बुलाने की भी मांग कर रहे है। शाम में अचानक छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी का पुतला फूंककर माहौल गरम कर दिया है। इसी बीच छात्र नेता जानिब हसन एवं सद्दाम हुसैन ने बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठने का एलान कर जिला प्रशासन एवं इंतजामिया का सिरदर्द बढ़ा दिया है। धरना पर बैठे छात्रों ने माइक पर एलान किया कि यदि सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग सर 17 अक्टूबर को सैयद दिवस एवं 18 अक्टूबर को पूर्व छात्र सम्मेलन नहीं होने देेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें