फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय नगर के 90 फीसदी वोटर सूची से गायब, वोट नहीं पड़े

Wed, 14 Oct 2015 01:18 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विनय नगर के 90 फीसदी वोटर सूची से गायब, वोट नहीं पड़े  
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। क्वार्सी नाले के समीप स्थित विनय नगर के  रमेश चंद्र रावत सुबह 7 से लेकर 10 बजे तक विज्डम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लेकर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल एवं नाहर सिंह उ. मा. विद्यालय तक मतदान के लिए भटकते रहे। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। यहीं हाल पिंटू चौहान, पुनीत शर्मा, तरुण कुमार पुंढ़ीर, अमर बहादूर, शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय, विकाश कुमार, संजीव कमार,, पीपी शर्मा, बीके उपाध्याय, डीडी मघुकर, कंछीलाल शर्मा, वेद प्रकाश शुल्का समेत दर्जनों लोगों एवं उनके परिवार के सदस्यों का रहा। मतदाता सूची से नाम गायब होने के कारण विनय नगर के करीब 90 प्रतिशत लोग मतदान से अपने अधिकार वंचित रह गए। इसको लेकर वहां के लोगों में काफी आक्रोश है। कुछ लोगों का आरोप है कि दबंग लोगों के इशारे पर मोहल्ले के अधिकांश परिवारों का नाम मतदाता सूची से गायब करा दिया गया। विनय नगर की सचिव प्रतिभा राघव इसके लिए क्षेत्र की बीएलओ को जिम्मेदार ठहरा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में उनलोगाें ने मतदान किया था। इस मोहल्ले में करीब पांच सौ से अधिक मतदाता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र बदलने से भी लोग बेहद परेशान हुए और मतदान के लिए एक से दूसरे मतदान केंद्र पर भटकते रहे।  उल्लेखनीय है कि विनय नगर वार्ड 34 में स्थित है। रामघाट रोड स्थित विज्डम पब्लिक स्कूल (सीनियर सेकेंडरी) के पास यह मोहल्ला स्थित है। मोहल्ले के लोग जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की तैयारी कर रहे है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें