एएमयू के विदेशी भाषा विभाग में तुर्की भाषा का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित है। वर्तमान स्थिति में इस कोर्स के संचालन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह सिर्फ एक भाषा है, जिसे छात्र सीखते हैं। तुर्की के अलावा फ्रेंच और जर्मन सहित कई देशों की भाषाएं यहां पढ़ाई जाती हैं।
तुर्किये नहीं भेजा जाएगा ताला और हार्डवेयर
तुर्किये से तल्ख हुए भारत के संबंधों के बीच अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर कारोबारियों ने भी वहां से किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया है। कारोबारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया है, जिसे भारतवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हार्डवेयर कारोबारी वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि देश के स्वाभिमान से बड़़ा कुछ भी नहीं हो सकता। इसलिए आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान जैसे देश का समर्थन करने वाले का विरोध होना चाहिए। अलीगढ़ से तुर्किये के लिए हार्डवेयर नहीं भेजा जाएगा। इसी तरह ताला कारोबारी विशाल गुप्ता ने कहा कि तुर्किये का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। यहां से ताला वहां नहीं भेजा जाएगा।