फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कश्मीरी छात्रों के प्रदर्शन पर एएमयू इंतजामिया सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) इंतजामिया अब कश्मीरी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सख्त हो गया है। अब प्रदर्शनकारियों का चिन्हांकन कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एएमयू परिसर में कश्मीरी छात्र यावर अहमद के साथ लूट होने पर अन्य कश्मीरी छात्र एकजुट हो गए हैं। लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को छात्रों ने शताब्दी द्वार पर एएमयू कुलपति, रजिस्ट्रार व प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। उन्होंने मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों को निकालने की कोशिश की थी। छात्रों के इस रवैये को लेकर एएमयू ने अब रणनीति बनाई है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने दो टूक कहा कि एएमयू परिसर का माहौल किसी भी कीमत में बिगड़ने नहीं देंगे। जिन छात्रों ने कुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, उसे सहन नहीं किया जा सकता है। जल्द ही इस बारे में इंतजामिया ठोस निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें