रामघाट रोड के सक्रिय रंगबाज बाइकर्स की जांच शुरू
इस घटना के बाद पुलिस ने रामघाट रोड पर वर्तमान में सक्रिय रंगबाज बाइकर्स की जांच शुरू कर दी है। कौन बाइकर्स फिलहाल सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियां, पारिवारिक स्थिति, आय के स्रोत आदि पर गौर किया जा रहा है। वह दिन भर किन स्थितियों में रहते हैं और क्या करते हैं? यह सब देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से किन-किन पर अपराध दर्ज हुए हैं या किन के खिलाफ तहरीर पहुंची है, यह भी देखा जा रहा है।
पंकज मिश्रा बने इंस्पेक्टर क्वार्सी
एसएसपी ने इस घटना में इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित करने के बाद देर रात सासनी गेट के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को क्वार्सी इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं जवां के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को अतरौली, अतरौली के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को सासनी गेट, रेलवे रोड प्रभारी अवधेश कुमार को जवां का एसओ बनाया है।