फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला भारत रेस में दौड़ी एएमयू छात्रों की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम जेडएचसीटी फार्मूला रेसिंग टीम ने कोयंबटूर में आयोजित फार्मूला भारत रेस में हिस्सा लिया। फार्मूला भारत हर साल होने वाली भारत की सबसे कठिन मोटर इंजीनियरिंग प्रतियोगिता होती है। इस प्रतियोगिता में आईआईटी मद्रास, आईआईटी खरगपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी वारंगल और कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी सहित 70 टीमों ने भाग लिया। केवल 19 टीमों ने टेस्ट पास कर ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाई, जिसमें जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कालेज, एएमयू की टीम भी थी।
विज्ञापन

एएमयू की टीम उत्तर भारत की एक मात्र टीम थी जिसने रेस खत्म की। आटो एक्सपो एशिया का सबसे बड़ा मोटर शो होता है, जिसमें दुनिया भर की मोटर कंपनी अपनी गाड़ियों को प्रस्तुत करने आती हैं। यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग कालेज के प्रो. नफीस अहमद और प्रो. सैयद फहाद अनवर के मार्गदर्शन में बनाया गया, जो छात्रों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। टीम में 21 छात्र हैं। इनमें सारिफ अनवर, ताहा, शुभम जैन, योगेश कुमार, बुरहान, सबूर वारिस, रेहान, हिना, अरसलान, ताजीम, इमाद, हम्माद, विनायक, आतिफ, मीसम, वरुण, स्वर्णिम, मोहित, कुनाल, आफताब मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें