अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने शुक्रवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट के कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम-2022 घोषित कर दिया। एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा अल शिफा ने स्कूल टॉप किया है। परीक्षा परिणाम 99.44 फीसदी रहा।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित किया है। एएमयू गर्ल्स स्कूल की अल शिफा ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया है। एसटीएस हाई स्कूल के बशर ताज 494 अंक हासिल कर दूसरे स्थान रहे। एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं रितिका वार्ष्णेय, आयशा जबीं, आतिफा वहीद अंसारी, एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की श्रेया जादौन ने 500 में से 493 अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया।
10वीं परीक्षा में 1618 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। इसमें 1609 छात्र-छात्रा सफल रहे। इसमें 703 छात्राएं सफल रहीं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।