फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News : दुष्कर्म के आरोप में नामचीन मिठाई कारोबारी हिरासत में, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था शहर

Sat, 06 Aug 2022 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़

सार

Aligarh News : पुलिस को मौखिक जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि चार माह पहले उसका पति से विवाद होने पर तीन तलाक हुआ था। बाद में सुलहनामे के आधार पर शरीयत के अनुसार चार माह पति से अलग रहना तय हुआ। इसके चलते इन दिनों वह मायके में थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के एक नामचीन मिठाई कारोबारी पर शुक्रवार को अन्य जनपद से आई एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर उक्त कारोबारी ने उसे अलीगढ़ बुलाया।

विज्ञापन


यहां उसको होटल के कमरे में ले जाकर कारोबारी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इस पर उसने अपने पति को अलीगढ़ बुला लिया। पति जब कारोबारी की दुकान पर गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसकी मौखिक शिकायत पर पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में ले लिया लेकिन मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देने से महिला कतराने लगी। समाचार लिखे जाने तक क्वार्सी थाने में बातचीत का दौर जारी रहा। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार, बरेली जिले की रहने वाली महिला की ससुराल बदायूं जिले में है।

पुलिस को मौखिक जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि चार माह पहले उसका पति से विवाद होने पर तीन तलाक हुआ था। बाद में सुलहनामे के आधार पर शरीयत के अनुसार चार माह पति से अलग रहना तय हुआ। इसके चलते इन दिनों वह मायके में थी। इसी बीच फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक नामचीन मिठाई कारोबारी से हो गई। हालांकि उक्त व्यापारी से महिला उम्र में काफी छोटी है, मगर दोस्ती गहरी हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच महिला ने कारोबारी से नौकरी दिलाने के लिए कहा। इस पर व्यापारी ने अपनी पहुंच के आधार पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर महिला को अलीगढ़ बुलाया। शुक्रवार दोपहर महिला अलीगढ़ आई तो व्यापारी उसे मैरिस रोड स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल के कमरे में व्यापारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध पर वह उसके साथ मारपीट कर चला गया।

इस पर महिला ने फोन कर अपने पति को बुला लिया। देर शाम पति यहां पहुंचा। महिला के बताए पते के अनुसार वह व्यापारी की दुकान पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट हुई। बाद में महिला व उसके पति ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस होटल पर पहुंच गई। जहां सीसीटीवी में व्यापारी को महिला के संग अंदर जाते और बाद में निकलते देखा गया। इस आधार पर पुलिस ने देर रात व्यापारी को हिरासत में लेकर क्वार्सी थाने पहुंचा दिया। समाचार लिखे जाने के तक महिला से पुलिस की पूछताछ जारी थी।

वहीं व्यापारी के हिरासत में लिए जाने पर सियासी सिफारिशों का दौर भी जारी था। इसी बीच अचानक महिला मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देने को लेकर आनाकानी करने लगी। इसके चलते पुलिस भी परेशान थी।

महिला द्वारा खुद के साथ दुष्कर्म को लेकर दी गई सूचना के आधार पर व्यापारी को हिरासत में लिया गया, मगर देर रात पूछताछ के दौरान महिला तहरीर देने से बच रही है। हम अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने व आगे की कार्रवाई के लिए तैयार हैं। महिला की तहरीर पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

- श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें