अब्दुल्ला कॉलेज से बीएससी की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : SAMVAD
एएमयू की ओर से बीएससी, बीए, और बीए (विदेशी भाषा) में प्रवेश के लिए अलीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, पटना, कोझिकोड सहित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा हुई। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 2227 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। बीएससी (ऑनर्स) में पंजीकृत 9339 में से 7828 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 1511 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बीए और बीए फॉरेन लैंग्वेज के लिए कुल 6,264 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनकी परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
पंजीकृत 6264 में से 5548 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए वरिष्ठ शिक्षकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बाहरी केंद्रों पर समुचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे।