फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : 1834 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीटेक, बीआर्क की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
 अब्दुल्ला में कॉलेज से बी टेक की प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद बाहर आतीं परीक्षार्थी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू की बीटेक, बीआर्क की प्रवेश परीक्षा में 1834 और बीकॉम व बीबीए की प्रवेश परीक्षा में 474 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षाएं अलीगढ़, लखनऊ, पटना, कोलकाता, श्रीनगर और कोझिकोड सहित विभिन्न केंद्रों पर हुईं।
विज्ञापन



सुबह की पाली में बीटेक, बीआर्क की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 14,405 में से 12,571 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीकॉम, बीबीए की प्रवेश परीक्षा हुई।

इसमें पंजीकृत 3,813 में से 3339 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, परीक्षार्थियों की सहायता के लिए एएमयू राष्ट्रीय सेवा योजना ने रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष हेल्प सेंटर स्थापित किए थे। साथ ही गैर-सरकारी संगठनों, छात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा। मुझे आशा है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें