फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर सर्विस ने बड़े खतरे को ऐसे टाला

Fri, 31 Jul 2026 01:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आइस फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस की तीखी और तेज गंध हवा में घुलते ही आसपास के स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 31 जुलाई सुबह दुबे के पड़ाव स्थित मीनाक्षी पुल के नीचे गुप्ता आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता ने एक बड़े खतरे को टाल दिया।

विज्ञापन


सुबह अचानक मीनाक्षी पुल के पास स्थित गुप्ता आइस फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस की तीखी और तेज गंध हवा में घुलते ही आसपास के स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी।

सूचना मिलते ही थाना गांधी पार्क पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत हरकत में आईं और दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिकफायर सर्विस टीम ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और अमोनिया गैस के रिसाव को प्रभावी ढंग से कंट्रोल करते हुए खतरे को पूरी तरह समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


आइस फैक्टरी के मालिक अभिषेक अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्हें निर्देश दिए कि वे सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, ताकि किसी भी श्रमिक या आसपास रहने वाले आम नागरिकों की जान को जोखिम में न डाला जाए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष और चिंता का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि रिहायशी या आसपास के इलाकों में संचालित ऐसी फैक्ट्रियों की नियमित सुरक्षा जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें