फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : यूक्रेन से अमित की घर वापसी, शुभम फंसे

विज्ञापन
यूक्रेन से अलीगढ़ वापस आए छात्र सुमित अपने माता पिता के साथ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच खारकीव से अमित यादव की सोमवार को घर वापसी हो गई। हालांकि, शुभम सिंह अभी भी यूक्रेन के सूमी में फंसे हैं। जिले से 64 विद्यार्थी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को क्वार्सी क्षेत्र के राजीव नगर निवासी मनवीर सिंह यादव के बेटे अमित यादव यूक्रेन से लौट आए, वह यूक्रेन की खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में पांचवें वर्ष के छात्र हैं। अमित, 24 फरवरी से खारकीव के बंकर में ही रहकर वतन वापसी की प्रार्थना कर रहे थे।
हंगरी के बुडापेस्ट एयरपोर्ट से पिछले 48 घंटों में कड़ी मशक्कत के बाद वह एयरलिफ्ट से मुंबई के एयरपोर्ट पहुंच पाए, जहां से सरकार ने उन्हें नि:शुल्क हवाई यात्रा से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया। उनके पिता मनवीर सिंह थाना दादों क्षेत्र के मनुआ पेडरा गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। अमित के घर वापसी पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। करीब 650 भारतीय विद्यार्थी अभी यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं, जिन्हें भारत सरकार रूस के रास्ते वापस लाने का प्रयास कर रही है। संभवत: वह भी दो-तीन दिन में भारत लौट आएंगे। इन्हीं में अलीगढ़ के छात्र शुभम सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी हैं। बहन युक्ति सिंह ने बताया कि भाई शुभम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। शुभम अपने स्वजन के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें