फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसडीएम रहते अमित ने की यूपीएससी परीक्षा उतीर्ण, मिली 246 वीं रैंक, अलीगढ़ से शुरू किया था सफर

Tue, 23 May 2023 11:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमित गुप्ता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2020 बैच में परीक्षा पास कर वर्ष 2021 में एसडीएम के पद पर चयनित हुए। अमित गुप्ता 2022 में डॉ पंकज कुमार वर्मा के संपर्क में आए और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
अमित गुप्ता परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में अमित कुमार गुप्ता ने 246 रैंक प्राप्त की। अमित गुप्ता वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हैं। अपनी इस सफलता पर अमित कुमार ने बताया कि डॉ. पंकज कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन

      
अमित गुप्ता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2020 बैच में परीक्षा पास कर वर्ष 2021 में एसडीएम के पद पर चयनित हुए। अमित गुप्ता 2022 में डॉ पंकज कुमार वर्मा के संपर्क में आए और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय वर्तमान में एडीएम महाराजगंज डॉ0 पंकज कुमार वर्मा को देते हैं। 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अमित कुमार महराजगंज में अध्यापन कार्य भी कर रहे हैं। विदित रहे डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा अलीगढ़ में स्थापित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का भी संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें