फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अमित को गोलियों से भूना

Thu, 25 Jun 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे की तारीख कर लौट रहे एक कुख्यात को तीन बाइक सवारों ने गोलियों से भून दिया। घटना गांव बिहारीपुर के निकट हुई। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपीआर, सीओ इंस्पेक्टर दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भर अलीगढ़ भिजवा दिया तथा हमलावरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


बता दें कि गांव बिहारीपुर निवासी अमित पुत्र शशि मोहन अपने ऊपर चल रहे एक मुकदमे की तारीख करने बुधवार को अलीगढ़ कचहरी गया था। वहां से करीब साढ़े चार बजे अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव अंडला से गांव का ही 50 वर्षीय व्यक्ति बाइक पर साथ हो लिया। अमित गांव बिहारीपुर माइनर के निकट पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले बाइक पर अंडला से सवार हुए व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर भगा दिया। फिर अमित को गोलियों से भून बाइक पर सवार होकर भाग गए।  गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सीओ ओपी सिंह मौके पर पहुंच गये।


एसपीआरए संसार सिंह भी कुछ ही देर में घटना स्थल पर थे। अमित के शरीर में 6 गोलियां लगी हैं। जिसमें से दो गोली पैर में, एक कूल्हे पर, एक पेट में और दो सिर में लगी हैं। अमित के पिता बीमारी का इलाज कराने गाजियाबाद अपनी बेटी के पास गए हुए थे। घर में केवल बूढ़ी मां थी, पुलिस पिता के आने का इंतजार कर रही है। सीओ ओपी सिंह कहना है कि अमित पर हत्या       और लूट के एक दर्जन मुकदमे    दर्ज है। रंजिशन उसकी हत्या की गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें