फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिर निशां में कपड़ा शोरूम में आग

Sat, 06 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र के अमिर निशां स्थित एक शोरूम में गुरुवार की रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। धौर्रा  निवासी नवेद पुत्र गुलजार का अमिर निशा में कपड़े का शोरूम है।
विज्ञापन


 गुरुवार की रात दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग जब बढ़ गई तो धुआं बाहर निकला। आसपास के लोगों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। साथ ही स्वयं भी आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बहुत फैली हुई थी और स्थानीय लोगों के प्रयासों से बाहर थी।

 इस बीच सूचना पाकर शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मौके पर जुटी भीड़ के चलते आग पर काबू पाने में कुछ समस्या का सामना भी करना पड़ा। दुकान मालिक के अनुसार आग के कारण करीब 30 लाख रुपयों का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें