फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मानकों से खिलवाड़ कर रहीं एंबुलेंस पर शिकंजा, दो सीज

विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में खड़ी एंबुलेंस का हाल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने बिना मानकों के संचालित एंबुलेंस वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिलेभर में इन वाहनों की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन



अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को दो एंबुलेंस मानकों के विपरीत मिलने पर सीज की गईं हैं। वहीं अब तक जारी कार्रवाई में 52 एंबुलेंस के फिटनेस समाप्त मिलने व उन पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी परिवहन विभाग द्वारा दी गई है।




सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में संचालित एंबुलेंस की नियमित जांच मोटरयान अधिनियम एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जा रही है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत प्रमुख निजी अस्पतालों के आसपास विशेष अभियान चलाकर एंबुलेंस वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें शनिवार को दो एंबुलेंस सीज की गई हैं।
विज्ञापन




वहीं इस वर्ष मार्च से अब तक जारी कार्रवाई में जिले में कुल 321 एंबुलेंस वाहन पंजीकृत हैं। जांच में 260 एंबुलेंस पूरी तरह मानक अनुरूप पाई गईं, जिनमें फिटनेस प्रमाण पत्र, ऑक्सीजन सिलिंडर, आवश्यक चिकित्सीय उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं। वहीं जांच के दौरान 52 एंबुलेंस की फिटनेस समाप्त मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 एंबुलेंस को सीज कराया गया।



इसके अलावा 33 वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए गए। गंभीर अनियमितताओं के चलते 9 एंबुलेंस का पंजीयन भी निरस्त किया गया। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए परिवहन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें