अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते एम्बुलेंस कर्मचारी।
- फोटो : Rupesh
तीन माह से तनख्वाह न मिलने से नाराज 108 एवं 102 एंबुलेंस के 300 कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनरतले जिला महिला चिकित्सालय में प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली है। शासन द्वारा हम लोगों का मूल वेतन 7085 रुपये प्रति माह तय किया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से हमें मात्र 6500 रुपये दिये जा रहे हैं। एचआरए एक हजार रुपये दिया जा रहा है। उसे बढ़ाया जाय। इंसेंटिव भी बढ़ाया जाय। शिफ्ट स्प्रैड के नाम पर 3900 रुपये दिया जा रहा है, उसे पांच हजार रुपये किया जाय। वाशिंग भत्ता बढ़ाया जाय। प्रदेश में कार्यरत सभी कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि स्पष्ट करते हुए वरिष्ठता सूची बनाई जाय। ओवरटाइम का भुगतान नियमानुसार किया जाय। सीएमएस रामकृष्ण ने बताया कि एंबुलेंस की एजेंसी शासन द्वारा नामित है। उनकी हड़ताल के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।