फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में अंबेडकर विवि की शानदार जीत, सीसीएसयू को चार विकेट से हराया

Sat, 23 Nov 2019 04:29 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आगरा की डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को 4 विकेट से हरा दिया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए हिसार की टीम ने 17 ओवर में 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेडकर यूनिवर्सिटी की टीम ने 17.2 ओवर में 76 रन बनाकर चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी की ओर से योगेश ने सर्वाधिक 27 और प्रकाश ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आगरा के नितेश को दिया गया जिन्होंने चार विकेट लिए। 

काम न आई अभिरूप की गेंदबाजी

अंबेडकर यूनिवर्सिटी के बल्लेबाजों को रोकने के लिए अभिरूप ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके पर टीम को जीत नहीं दिला सके। हिसार की तरफ से अभिषेक ने 19 और संदीप ने 18 रन बनाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें