फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी 322 आंबेडकर प्रतिमाएं, सुरक्षा समितियां बनीं

Thu, 02 Apr 2026 03:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अब डा.आंबेडकर जयंती से पहले इन प्रतिमा स्थलों को सीसीटीवी कैमरों, बीट सिपाही और सुरक्षा समितियों की निगरानी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां सीसीटीवी नहीं हैं, वहां सुरक्षा समिति या जन सहयोग से सीसीटीवी लगवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माहौल खराब करने के मकसद से अराजक तत्वों के आंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामलों को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस सतर्क हो गई है। आंबेडकर जयंती से जिले की कुल 322 प्रतिमाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाने की तैयारी है, साथ ही हर प्रतिमा स्थल पर एक सुरक्षा समिति बनाई गई है।

विज्ञापन


जिले में सियासी लाभ और खुन्नस के चलते जातीय विवादों को हवा देने के प्रयास होते रहे हैं। पंचायत चुनाव आहट से पहले ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिनमें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाया गया। इन्हीं विवादों को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों एसएसपी के निर्देश पर जिले की सभी आंबेडकर प्रतिमाओं का रिकार्ड बनाया गया। इसमें ताजा फोटो संकलित करने के साथ-साथ उनकी लोकेशन तक लैटीट्यूड व लोंगिट्यूड के साथ दर्ज की गई है।

ऐसा भविष्य में प्रतिमाओं के साथ होने वाली किसी भी छेड़छाड़ की घटना होने की स्थिति में साक्ष्य जुटाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले और बाद की ताजा स्थिति का पता चल जाएगा। सभी जगह प्रतिमा सुरक्षा समिति बनवाई गई हैं। इनमें इलाके के कुछ जिम्मेदार लोगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब डा.आंबेडकर जयंती से पहले इन प्रतिमा स्थलों को सीसीटीवी कैमरों, बीट सिपाही और सुरक्षा समितियों की निगरानी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिमा स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका फोकस प्रतिमा स्थल की ओर किया जा रहा है, जहां सीसीटीवी नहीं हैं, वहां सुरक्षा समिति या जन सहयोग से सीसीटीवी लगवाने की तैयारी है। सीओ को सर्किल वार व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में डा.आंबेडकर प्रतिमा स्थल पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं। उनकी सुरक्षा समितियां भी बनी हुई हैं। अब उन सभी पर जहां जहां संभव हो सके सीसीटीवी लगवाने का प्रयास जनसहयोग से हो रहा है। साथ में पुलिस के बीट व हल्का प्रभारी परस्पर निगरानी करेंगे। रात के समय विशेष ध्यान रखेंगे। -नीरज जादौन, एसएसपी

रोरावर-दादों में हुए थे विवाद
पिछले वर्ष जिले के रोरावर व दादों क्षेत्र में नई प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हुए थे। इसके अलावा अकराबाद, चंडौस, बन्नादेवी आदि क्षेत्रों में प्रतिमा क्षतिग्रस्त या पार्क से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुए थे।

ये तथ्य जानें
  • 225 प्रतिमाएं जिले के देहात क्षेत्र में
  • 97 प्रतिमाएं शहरी क्षेत्र में स्थापित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें