फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला आज करेगा मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित करेगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे मंडलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी मेधावियों को सम्मानित कर उन्हें आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

हर साल अमर उजाला की ओर से मेधावियों का सम्मान समारोह लखनऊ में होता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण यह समारोह प्रदेश के सभी मंडल व जिला मुख्यालयों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा है। हाईस्कूल 2020 में एसजेपी इंटर कॉलेज विजयगढ़ के छात्र शोभित वर्मा ने 600 में से 564 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां और अलीगढ़ जिले में पहला स्थान हासिल किया था। विवेकानंद इंटर कॉलेज छर्रा के छात्र माधव भारद्वाज 600 में से 555 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और इसी कॉलेज के कुणाल सोनी 600 में से 553 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
इंटरमीडिएट 2020 में विवेकानंद इंटर कॉलेज छर्रा की छात्रा खुशी शर्मा ने 500 में से 435 अंक लाकर जिले में पहला, डीएसएसएम कॉलेज कासिमपुर के छात्र दीपक कुमार ने 500 में से 431 अंक लाकर दूसरा व ज्ञानदीप कॉलेज डोरीनगर के छात्र दीपक ने 500 में से 430 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें