फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2025: आज प्रिय शिक्षक चुनेंगे विद्यार्थी, करेंगे मतदान, फिर होगी मतगणना

Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हर स्कूल से चुने गए शिक्षकों के नाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। चयनित शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह–2025 में विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह-2025 के लिए 11 नवंबर को शहर के पांच स्कूलों में प्रिय शिक्षक चुने जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थी मतदान करेंगे। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल और विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सुबह 10 से दो बजे तक मतदान होगा। 

विज्ञापन


बैलेट पेपर के माध्यम से विद्यार्थी प्रिय शिक्षक चुनने के लिए वोट डालेंगे। शिक्षक और विद्यार्थी इस प्रक्रिया को लेकर उत्साहित हैं। मतदान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मतपेटियां सजाई गई हैं। शिक्षकों के नामों की सूची के साथ बैलेट पेपर तैयार किए गए हैं। मतदान के कुछ देर बाद मतगणना शुरू होगी। 

हर स्कूल से चुने गए शिक्षकों के नाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। चयनित शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह–2025 में विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्यों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्य, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें