फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का रामनवमी महोत्सव आज

Wed, 05 Apr 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा राम का नाम और रामलीला का पावन धाम। श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करने के लिए रामनवमी के अवसर पर प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और अमर उजाला के सौजन्य से बुधवार को एक शानदार धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन ऐतिहासिक रामलीला मैदान में किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें  भव्य भजन संध्या और सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में वृंदावन के सांस्कृतिक कलाकार धार्मिक झांकियों के साथ प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम शाम बाद चार बजे शुरू होगा। सुंदर कांड का पाठ संगीतमय तरीके से वाद्य यंत्रों के साथ होगा। इसके बाद वृंदावन के कलाकार आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे। इसमें शिव लीला, कृष्ण और राधा के प्रसंग व रामायण के विभिन्न प्रसंग शामिल होंगे।
विज्ञापन


पूरे आयोजन का वरुण केबल नेटवर्क के डायरेक्टर बालकिशन द्वारा सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर भी मंच पर एक बड़ी स्क्रीन लगायी जाएगी। वृंदावन के कलाकार फूलों की होली खेलेंगे।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या के अलावा अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भी शामिल होंगे। आयोजन में महापौर शकुंतला भारती, स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ. गीता प्रधान चंद्रा भी शामिल होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें