फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-अखंड वॉरियर्स जीते, दोनों में सेमी फाइनल आज

Thu, 26 Jun 2025 01:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग का सेमी फाइनल आज खेला जाएगा, जो एवीपी फाल्कन और अखंड वारियर्स के बीच होगा। जो इसमें जीतेगी वह टीम फाइनल में विजडम वॉरियर्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला प्रीमियर लीग में छक्का मारता सांगवान फाल्कन का बल्लेबाज चिराग शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला प्रीमियर लीग में 25 जून को सांगवान फाल्कन बनाम एवीपी फाल्कन और अखंड वारियर्स बनाम मंगलायतन मार्वल्स के मुकाबले हुए। इसमें एवीपी फाल्कन और अखंड वॉरियर्स की टीम विजेता बनी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई। 

विज्ञापन


 पहले मैच में सांगवान फाल्कन की टीम 19.2 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीपक चौधरी ने 14, विनय प्रजापति ने चार, हनी चौधरी ने 19, कैफ रहमान ने 20, विकास पटेल ने 22 व  मोहन चौधरी ने 12 रन बनाए। ललित और आदित्य सारस्वत ने 3-3-विकेट लिए। एवीपी फाल्कन के बल्लेबाज चिराग शर्मा ने 7 चौके 6 छक्कों की मदद से 26 गेंदों में 64 रन बनाए। वसीम ने 34, विकास पटेल ने 22 रन बनाए। एवीपी फाल्कन ने 7.4 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे चिराग शर्मा को 2000 हजार रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी देकर एवीपी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पुष्कर राठौर ने सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच दीपक चौधरी को  पुष्कर राठौर ने सम्मानित किया।    दूसरा मैच अखण्ड वारियर्स और मंगलायतन मार्वल्स के बीच खेला गया। जिसमें अखण्ड वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अखण्ड वारियर्स ने 20-ओवर में 6-विकेट के नुकसान पर 200-रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी करते हुए रोहन राठी ने 9-चौके 5-छक्कों की मदद से 57-गेंदों में 90- रन बनाए, इमरान आलम ने 48, उत्कर्ष अग्रवाल ने 46 रनों की पारी खेली।  गेंदबाजी करते हुए अजयवीर ने 3, अनुज प्रेम राजपूत ने 2, मयंक ने 2, विकेट लिए।  जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलायतन मार्वल्स की टीम 15.4 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

बल्लेबाज वरुन अग्रवाल ने 10, चेतन सिंह ने 5, गोपाल चतुर्वेदी ने 45, अजयवीर ने 14, मयंक शर्मा ने 4, हर्ष शर्मा ने 5, नयन भारद्वाज ने 9, प्रथम ने 2, रोहित चौधरी ने 2 और शिवम कुमार शुन्य पर आउट हो गए। इस तरहं अखण्ड वारियर्स ने यह मुकाबला 91 रनों से जीत लिया। मैच की अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री प्रेम कुमार यादव और अजय शर्मा ने की, स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर सौरभ चौधरी, मुताहिर जैदी, राहुल कुसार वर्मा, प्रो.सौरभ कुमार, मयंक प्रताप सिंह, त्रिलोकी नाथ वाष्णZेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

ये हैं सहयोगी

मंगलायतन यूनिवर्सिटी, इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी, पावर्ड बाई सांगवान सिटी, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, हेल्थ पार्टनर अभिश्री हाॅस्पिटल, आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी।

विजेता टीम पर होगी रुपयों की बारिश
विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज का मैच

एवीपी फाल्कन और अखंड वॉरियर्स के बीच सेमीफाइनल 
अमर उजाला प्रीमियर क्रिकेट लीग में हमारी टीम के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी का नतीजा है कि टीम फाइनल में पहुंची है। - अतिन अग्रवाल, डायरेक्टर, विजडम पब्लिक स्कूल 
अमर उजाला प्रीमियर लीग क्रिकेट के सफल आयोजन के लिए अमर उजाला का बहुत-बहुत आभार। - चंचल शर्मा, राधा-मोहन डेवलपर्स 
अमर उजाला प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन बहुत सराहनीय रहा। इसमें जिले के खिलाड़ियों को मौका मिला। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - विजय यादव माधवास, डायरेक्टर, विजय माधवास  

फाइनल में धूम मचाने आ रहे यूके हरियाणवी और अमन जाजी
शुक्रवार को अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल में धूम मचाने प्रसिद्ध गायक यूके हरियाणवी और प्रसिद्ध गायक अमन जाजी आ रहे हैं। यूके हरियाणवी घुंघरु टूट जाएगा, और कान का झुमका.., अमन जाजी बावन गज का दामन और यारा की यारी पर धूम मचाएंगे।
                            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें