फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मां तुझे प्रमाण: मशाल यात्रा संग होगा जश्न-ए-आजादी का आगाज, 11 से 15 अगस्त तक ये होंगे कार्यक्रम

Fri, 08 Aug 2025 10:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

11 अगस्त को मशाल यात्रा से इस आयोजन का आगाज होगा। 13 अगस्त को शहर के मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहे पर देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान करते हुए रॉक बैंड का आयोजन होगा। फिर 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न-ए-आजादी का महाआयोजन करने जा रहा है। मां तुझे प्रमाण के तहत इस बार मशाल यात्रा 11 अगस्त को निकाली जाएगी। जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार इस महाआयोजन में देशभक्ति संगीत का रॉक बैंड आयोजन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। साथ में मुख्य आयोजन के तहत 15 अगस्त को एक साथ ठीक सुबह दस बजे शहर के 30 से अधिक चौराहों पर राष्ट्रगान का आयोजन होगा। इस महाआयोजन के लिए लोग जुड़ने लगे हैं और तैयारियां जारी हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा अगस्त क्रांति के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार 15 अगस्त पर जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार आयोजन वृहद रूप से करने की तैयारी है। 11 अगस्त को मशाल यात्रा से इस आयोजन का आगाज होगा। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से वापस रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। 

इसके बाद 13 अगस्त को शहर के मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहे पर देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान करते हुए रॉक बैंड का आयोजन होगा। फिर 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता व आयोजन का समापन कार्यक्रम सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। सालाना के इस महाआयोजन की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं। शहर के तमाम स्कूल, सामाजिक संगठन इस आयोजन से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम

  • 11 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी भव्य मशाल यात्रा
  • 13 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर होगा देश भक्ति संगीत
  • 15 अगस्त को एक साथ तीस से अधिक चौराहों पर राष्ट्रगान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें