फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debate Competition: ब्रिलिएंट में हुई अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने बेबाक तरीके से रखी राय

Tue, 22 Apr 2025 12:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देश हित में एक देश एक चुनाव पर अलीगढ़ के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने बेबाक राय रखी।
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता का आगाज ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में शानदार तर्क रखकर सभागार में मौजूद निर्णायकों, प्रतिभागियों और शिक्षकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से सवाल भी किए। इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन


स्कूल स्तर पर हुई प्रतियोगिता का विषय “देश हित में एक देश एक चुनाव” रहा। प्रतिभागियों ने पक्ष में एक देश एक चुनाव को बेहतर बताया। इसमें देश की करोड़ों रुपये की बचत होगी, जो देश के विकास में काम आएगी। वहीं, विपक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि यह भारत जैसे विशाल देश के लिए संभव नहीं होगा, क्योंकि हमारे देश में अलग-अलग मौसम होते हैं। उत्तर भारत में सर्दी पड़ती है तो दक्षिण भारत में गर्मी पड़ती है। इसलिए चुनाव एक साथ संभव नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-8) के पक्ष में विचार व्यक्त करने वालीं विभा बिष्ट पहले, शिवांगी दूसरे व एदिन अहमद तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में विचार व्यक्त करने वाले दिवि सिंह पहले, तपस्या बाल्यान दूसरे, नूपुर कश्यप तीसरे स्थान पर रहीं। मध्यम वर्ग (कक्षा 9-10) के पक्ष में विचार व्यक्त करने वालीं कनिष्का सिंह पहले, राधा झा दूसरे, अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। विपक्ष में विचार व्यक्त करने वाले रजत चौधरी पहले, आर्यन सिंह, ज्योति सिंह दूसरे, यश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11-12) के पक्ष में विचार व्यक्त करने वालीं सुरभि पहले, शालू कुमारी दूसरे, हर्षिता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। विपक्ष में विचार व्यक्त करने वालीं आन्या चौधरी पहले, अंबिका यादव दूसरे, कशिश राणा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सुधा सिंह, डाॅ. चंद्र शेखर शर्मा, आशीष पारासरी, रेखा सिंह, प्रवीण बिथारिया, संतोष शर्मा, तनु शर्मा, आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें