क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर नालियां नहीं बनी हैं, जिसके चलते जलभराव की समस्या हो जाती है। कई क्षेत्रों की ऐसी समस्याओं को अमर उजाला ने प्रकाशित किया, जिसके बाद समाधान भी हुआ है।
- मोहन स्वरूप अरोरा
कस्बे के बाजारों में जाम की समस्या रहती है, जिसका बड़ा कारण सड़कों पर अतिक्रमण होना है। पुलिस ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया है, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए, जिससे जाम की समस्या से निदान मिले।
- मुकेश कुशवाह
डाकघरों में कमीशन एजेंट नियुक्त किए गए हैं। एजेंट भागदौड़ करके टारगेट भी पूरा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर कमीशन नहीं दिया जा रहा। इसके लिए विभाग में चक्कर लगाने पड़ते हैं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- चंद्रप्रकाश वर्मा
तहसील क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अलीगढ़ तक दौड़ लगानी पड़ती है। अलीगढ़ मार्ग पर राज्य विश्वविद्यालय खुलने से राहत जरूर हुई है, लेकिन विज्ञान वर्ग की शिक्षा के साथ डिग्री कॉलेज खोलने की जरूरत है।
- अशोक सिंघल
कसबे में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए श्मशान की भूमि की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन से कई बार मांग की गई है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। इसके अलावा कुछ सड़कों की हालत सुधारने की जरूरत है।
- जितेंद्र सिंह जीतू
उन्नति के शिखर पर चढ़ें बेटियां...
अमर उजाला चौपाल में कवि मणिमधुकर मूसल ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बेटियां की शिक्षा, शहीदों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने अपनी रचनाएं सुनाईं...
उन्नति के शिखर पर चढ़ें बेटियां, जंग जीवन की अपनी लड़ें बेटियां।
ये बनें साहसी और बहादुर निडर, इसलिए है जरूरी पढ़ें बेटियां।
कर्मों से सुख-दुख मिलते हैं हमें सदा, कोई भी जन्म से महान नहीं होता है।
मातृ भूमि के लिए जो हो गए शहीद यहां, इससे बड़ा और बलिदान नहीं होता है।