सवाल : यूपी बोर्ड क्या दूसरे बोर्ड से कठिन है। - दीपक दिवाकर, 10, कासिमपुर पावर हाउस
नगर आयुक्त : यह बात सच है कि यूपी बोर्ड या राजस्थान बोर्ड के मुकाबले सीबीएसई में ज्यादा अंक विद्यार्थियों को मिलते हैं। हालांकि, भाषा का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर बोर्ड की अपनी अलग संस्कृति होती है।
सवाल : यूपीएससी परीक्षा में सफलता के लिए क्या करना चाहिए। -सागर चौधरी, इगलास
नगर आयुक्त : पहले खुद से पूछना चाहिए कि क्या मैं यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहता हूं। केवल रील या वीडियो देखकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी न करें। पहले ग्रेजुएशन करें। वर्ष 2012-13 का यूपीएससी का सिलेबस जब से बदला है, उसमें इंजीनियरिंग के विद्यार्थी ज्यादा चयनित हो रहे हैं।
चमकने के लिए मेहनत करें : महापौर
मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल ने विद्यार्थियों से कहा कि 12वीं के बाद उनकी नई जिंदगी शुरू होने जा रही है। पहले कक्षा में अपने साथी विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा थी, अब बाहर दूसरे विद्यार्थियों के साथ होगी। इसलिए जिंदगी में चमकने के लिए मेहनत करनी होगी, क्योंकि बिना मेहनत से कुछ नहीं मिलने वाला है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विद्यार्थियों से कहा कि हर साल उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो गोल्ड मेडलिस्ट होते हैं, लेकिन वह यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। बहुत से विद्यार्थी औसत होते हैं, जो यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेते हैं। हर परीक्षा की अपनी अलग प्रकृति होती है।
मेधावियों के बोल
अमर उजाला ने सम्मान किया है। इससे मेरा आत्मबल बढ़ेगा।
-रिद्धि गुप्ता, महावीर पार्क
इस सुंदर आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देती हूं।
-अवनी अग्रवाल, दुबे का पड़ाव
अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर अच्छा लगा। मुझे खुशी हुई है।
-शीतल चौधरी, इगलास
अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
-सोनिया गुप्ता, मानिक चौक