फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वासी मुस्कान चेहरे पर रखें कायम ः सुमन शर्मा

विज्ञापन
इगलास पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राएं नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने को शपथ लेते हुए - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
किसी को भी अपनी वाणी से अपमानित न करें। यदि कोई परेशानी है तो पुलिस कंट्रोल रूम का 100 नंबर और महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर तत्काल फोन मिलाकर जानकारी दें। इन नंबरों के जरिए लड़कियों को तत्काल मदद मिलेगी। यह जानकारी छात्राओं को कस्बे के राधिका विहार कालोनी स्थित इगलास पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत दी गई।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने कहा कि वैदिक काल में ही हमारे ऋषि, मुनियों ने लिखा था जहां पर नारी का सम्मान होता है वहां पर ही देवताओं का निवास होता है। आह्वान किया कि सभी अपने सम्मान और गरिमा के प्रति जागरूक रहें। यह हमारा दायित्व है। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने इस दौरान नारी सम्मान का संकल्प भी लिया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार शर्मा एडवोकेट ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की। कहा कि सभी का दायित्व है कि कड़ी से कड़ी जोड़कर समाज में नारी की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत बनाने का काम करें। इस मौके पर उमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रिंकू उपाध्याय, संजय उपाध्याय, मनोज पाठक, दुष्यंत शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, मोनिका चौधरी, अलिया सैफी, पूजा भारद्वाज, प्रियंका अग्रवाल, पूजा भारद्वाज, मधु अग्रवाल, मीनू चौधरी, गगन शर्मा, रामनिवास शर्मा, प्रमोद बघेल व शाहिद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें