फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 2022 के बजाय 2021 रजिस्ट्रेशन की बाइक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 रजिस्ट्रेशन की बाइक देने के बजाय 2021 की मोटरसाइकिल देने का आरोप डीलर पर लगा है। हालांकि, डीलर ने खरीदार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कस्बा इगलास निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 दिसंबर को सुमन प्लाजा स्थित हीरो कंपनी के डीलर विकास ऑटो व्हील्स से बाइक खरीदी थी। उन्होंने बैंक से फाइनेंस पर हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खरीदने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उन्हें स्प्लेंडर प्लस की बजाय 2021 के रजिस्ट्रेशन वाली आई स्मार्ट बाइक दे दी गई। आरोप है कि बाइक देते समय डीलर ने भरोसा दिलाया कि उन्हें 2022 का रजिस्ट्रेशन मिलेगा। वे आरटीओ दफ्तर में उनकी फाइल को पेंडिंग में रखवा देंगे। इंश्योरेंस व अन्य प्रक्रिया भी जनवरी में पूरा कराते हुए इसका शुल्क जमा कराएंगे। अब डीलर अपने वायदे से मुकर रहे हैं। इसको लेकर राहुल ने कंपनी से जुड़े अधिकारियों से ई-मेल के जरिये लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन

इस संबंध में विकास ऑटो व्हील्स के स्वामी विशाल चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बाइक खरीदते समय इस तरह का कोई वायदा नहीं किया गया था। आरटीओ के नियमों के अनुसार जिस दिन गाड़ी की बिक्री होती है, उसी दिन बिलिंग के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होती है। 15 दिन बाद रजिस्ट्रेशन करने का प्रावधान नहीं है। इस बारे में राहुल को पहले बता दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने कंपनी में शिकायत की तो जीएम व फाइनेंस कंपनी से जुड़े अधिकारी इगलास आकर उनसे मिले, तब उन्होंने बाइक में लगाई गई एसेसरीज वापस करने की बात कही, जिस पर एसेसरीज वापस करने की स्थिति में भुगतान देने की बात तय हुई थी। अभी तक उन्होंने एसेसरीज वापस नहीं की है, इसमें डीलर स्तर से देरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें