फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोशाला जा रहे गोवंश से भरे ट्रक को कथित गोरक्षकों ने रोका, किया हंगामा

Fri, 29 Dec 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोवंशों से भरे ट्रक को गो रक्षकों ने रुकवा दिया। ट्रकों में गोवंशों की संख्या अधिक और उन्हें ले जाने की सक्षम अधिकारी द्वारा परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालकों ने जब गोवंश ले जाने की अनुमति पत्र दिखाई तब ट्रक को जाने दिया।
विज्ञापन
अतरौली में खड़े गोवंश से भरे ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के रामघाट कल्याण मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने गोवंशों से भरे ट्रक खुद को गो रक्षक बताते हुए कुछ लोगों ने रुकवा लिए। ट्रकों में गोवंशों की संख्या अधिक और उन्हें ले जाने की सक्षम अधिकारी द्वारा परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालकों ने जब गोवंश ले जाने की अनुमति पत्र दिखाई तब तीन घंटे के हंगामे के बाद कथित गो रक्षकों ने ट्रक को जाने दिया।

विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद ढाका ने बताया कि किसानों को छुट्टा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए हम गांवाें से गोवंशों को जगह-जगह बनीं गोशालाओं में भिजवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोहगढ़ से दो ट्रकों में 20 गोवंश भरकर गभाना स्थित एक गोशाला में भेजे जा रहे थे। तीन बजे के करीब ट्रक को कुछ लोगों ने रोक लिए।

सूचना पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। स्वयं पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर आकर कहा कि उनके परमिशन से गोवंश गोशाला में संरक्षित किए जा रहे हैं। इस पर कथित गोरक्षकों का कहना था कि ट्रकों में गोवंशों की संख्या अधिक है इसलिए सम्बंधित लोगों पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। बाद में ट्रक गभाना भेजे गए।
विज्ञापन


लठ लेकर गांव की सीमा पर खड़े हो गए किसान
अतरौली में ट्रक रोके जाने की सूचना जब गांव लोहगढ़ पहुंची तो ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि कहीं प्रशासन ट्रकों में भरे गोवंशों को वापस गांव न भेज दे। इस पर किसान रामभान सिंह, उदयपाल सिंह आदि लट्ठ लेकर गांव की सीमा पर खड़े हो गए और एलान कर दिया कि यदि गोवंश गोशाला न भिजवाए तो वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें