फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घटिया सामग्री से सड़क की मरम्मत करने का आरोप

विज्ञापन
गांव राऊपुर में सड़क कार्य का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव राऊपुर से जलालपुर मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। घटिया सामग्री से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर दो सेंटीमीटर मिक्सर की परत डाली जानी चाहिए, लेकिन कहीं एक सेंटीमीटर तो कहीं उससे भी कम मिक्सर डाला जा रहा है। ग्रामीण रिंकू सिंह, जगवीर सिंह, करुआ सिंह, सुभाषचंद, नवीन अत्री, दीपक राठी, दलवीर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं पिसावा-गोठनी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य भी एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। सड़क को तोड़ने के बाद काम शुरू नहीं हुआ, जिससे दिनभर धूल उड़ती रहती है और आसपास के दुकानदार व निवासी वायु प्रदूषण से परेशान हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के जई सर्वेश यादव से प्रधानपति ने शिकायत की और जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें