फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जमीन के फर्जीवाड़े का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सांकरा निवासी सतीश कुमार ने जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मौजा सांकरा, परगना गंगीरी स्थित गाटा संख्या 86 व 631 में क्रमश 1.4230 व 1.0850 हेक्टेयर का रकबा मूल रूप से उनके पिता रघुवर के नाम दर्ज है। उनकी मृत्यु के बाद वारिस संजय, पिंटू, सतीश, आकाश, गोविंद एवं राजवती देवी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ओमवीर नामक व्यक्ति का रघुवर से कोई संबंध नहीं है, इसके बावजूद उसने फर्जी कागजात तैयार कर स्वयं को रघुवर का पाैत्र दर्शाते हुए अपना नाम अभिलेखों में दर्ज करा लिया। उसने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनवाए। इन्हीं फर्जी कागजातों के आधार पर दलवीर सिंह निवासी ग्राम सांकरा ने दो बैनामे करा लिए। इनका दाखिल-खारिज वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। फर्जी कागजात दलवीर सिंह द्वारा ही तैयार कराए गए। सीओ के आदेश पर थाना पुलिस ने दलवीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें