फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीएम आवास योजना में रिश्वत लेने का आरोप, डीएम के आदेश पर एसडीएम और ईओ कर रहे जांच

Sat, 10 Jan 2026 03:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिकायतकर्ता सुरजीत ने अपने अलावा 50 से अधिक लोगों से आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इस रैकेट में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाली कस्बा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में कस्बे के एक युवक ने बीते दिनों रिश्वत मांगने की कॉल रिकार्डिंग वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की थी, जिसकी जानकारी होने पर डूडा के परियोजना निदेशक कौशल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से इस बाबत शिकायत की तो जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एसडीएम कोल महिमा राजपूत और जलाली ईओ विवेक कुमार गौड़ को मामले की जांच के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मामले में कई दिन पहले ईओ ने शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह को कार्यालय बुलाकर उसके बयान दर्ज किए, सुरजीत का कहना है कि उसने ईओ को रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी का नाम बताते हुए अपने बयान दर्ज कराए हैं, जबकि ईओ का कहना है कि बयान दर्ज किए गए हैं, मामले की जांच एसडीएम कोल के समक्ष रखी जाएगी, इससे पूर्व वह कुछ नहीं बता सकते। वहीं शिकायतकर्ता सुरजीत ने अपने अलावा 50 से अधिक लोगों से आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इस रैकेट में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच मेरे और एसडीएम कोल द्वारा की जा रही है, जो बयान दर्ज हुए हैं उन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।-विवेक कुमार गौड़, ईओ जलाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें