नामजदों ने दुकानों के किराये का 1 लाख 12 हजार रुपये वसूला है। इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर लोधा थाने में चंद्रपाल, प्रेमपाल व सुमेर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खेरेश्वर मंदिर समिति की दुकानों से मंदिर समिति के नाम पर कुछ लोगों ने किराया वसूल लिया। मंदिर समिति के महामंत्री ने इस मामले में लोधा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह मुकदमा दर्ज कराते हुए मंदिर समिति के महामंत्री ऋषिओम शर्मा ने बताया कि उनकी समिति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंदिर व उसकी सपंत्तियों की देखरेख कर रही है। इसी वर्ष 5 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरिदासपुर प्रधान व लेखपाल द्वारा मंदिर का संचालन समिति को सौंपा गया है। 20 मई को समिति ने मंदिर की दुकानों से किराया वसूलना चाहा तो दुकानदारों ने मना कर दिया।
कहा कि नामजद लोग उनसे किराया लेकर चले गए, उन्होंने रसीदें भी दी हैं। बकौल समिति वे रसीदें अनुचित थीं। न तो प्रधान और लेखपाल की ओर से जारी की गईं थीं। इस तरह नामजदों ने दुकानों के किराये का 1 लाख 12 हजार रुपये वसूला है। इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर लोधा थाने में चंद्रपाल, प्रेमपाल व सुमेर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।