फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अल्ट्रासाउंड में गलत रिपोर्ट देने का आरोप, निजी अस्पताल पर हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 06:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ौली बंबा के निकट एक निजी अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देने पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

गांव हैवतपुर निवासी आशीष कुमार की पत्नी रश्मि गर्भवती हैं। आशीष ने बताया है कि उसने पत्नी का मढ़ौली बंबा स्थित निजी अस्पताल में तीन बार अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें हर बार शिशु सकुशल होने की रिपोर्ट दिखाई। सोमवार को प्रसव के लिए रश्मि को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद परिजनों ने नवजात देखा तो उसका एक पैर नहीं था। कुछ देर में नवजात की मौत हो गई। इससे परिजनों में गुस्सा छा गया। परिवार के लोग निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड में हर बार शिशु के सकुशल होने की रिपोर्ट दी गई। यदि अल्ट्रासाउंड ठीक से किया होता तो शिशु की हालत का पता चलता। पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का भरोसा देकर हंगामा कर रही भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें