टप्पल में तैनात डाक मुंशी विश्वनाथ के खिलाफ जमानत सत्यापन रिपोर्ट पर कथित फर्जी हस्ताक्षर करने और उसे न्यायालय भेजने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई निलंबित उपनिरीक्षक शगुन सोम की शिकायत और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर हुई है।
पुलिस के अनुसार मामला थाना खैर के मुकदमा से संबंधित है। आरोप है कि जमानतदारों के सत्यापन प्रपत्र उपनिरीक्षक शगुन सोम को आवंटित होने के बावजूद आरक्षी विश्वनाथ ने स्वयं सत्यापन कर उनकी कथित फर्जी हस्ताक्षरयुक्त रिपोर्ट तैयार की और न्यायालय भेज दी। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से इन्कार किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने मामले की विवेचना का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।