फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चारागाह की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चारागाह की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष टीपी सिंह जादौन ने बुधवार को खैर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि गांव उटवारा में करीब 60 बीघा चारागाह की जमीन है। यह जमीन कागजों में भी दर्ज है। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल की सहायता से कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा है। चारागाह के अभाव में गोवंश किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं। पत्र में मांग की है कि तत्कालीन लेखपाल को ग्राम लेखपाल को पद से स्थानांतरित एवं चारागाह को कब्जा मुक्त कराएं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पं. मनोज, रवि चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें