दुर्घटना के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त कार व ट्रॉली। संवाद
- फोटो : Samvad
बुधवार की शाम पनेठी-गंगीरी रोड पर गांव कासिमपुर के निकट कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए।
थाना विजयगढ़ के गांव परौरी निवासी विकास पुत्र नेम सिंह अपने साथी सोम प्रकाश पुत्र बाबू सिंह निवासी कठैरा आलमपुर के साथ बुधवार को कार से कासगंज की ओर से गांव लौट रहे थे। गांव कासिमपुर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई।
इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और सूचना देकर पीआरवी कर्मियों व एंबुलेंस को बुला लिया। एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल भेजा गया।