निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि देर रात खुलने वाली चाय, पान आदि की दुकानों पर रहने वाले जमावड़े को रोका जा सके। आए दिन महानगर में दुकानों के देर रात खुलने और वहां बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े के दौरान मारपीट, झगड़े आदि होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
अलीगढ़ महानगर में अब रात 12 बजे के बाद खुलने वाली दुकानें बंद करा दी जाएंगी। केवल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी। शेष दुकानें निर्धारित समय से ही बंद होंगी। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई होगी। इसके अनुपालन के लिए शहर के सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि देर रात खुलने वाली चाय, पान आदि की दुकानों पर रहने वाले जमावड़े को रोका जा सके। आए दिन महानगर में दुकानों के देर रात खुलने और वहां बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े के दौरान मारपीट, झगड़े आदि होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
खासकर ऊपरकोट एवं देहलीगेट इलाकों में रात दो बजे के बाद तक भी कुछ दुकानें खुली रहती हैं। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को रात 12 बजे तक बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। केवल बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन की पास की दुकानों को खुलने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि इसका पूरी कड़ाई से पालन कराया जाएगा।