अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस द्वारा जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय 8 जून से शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। यह निर्णय राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लिया गया है।
सूचना के अनुसार सभी विभागों सहित विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय 8 जून से सुबह 9 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। शुक्रवार को कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वह कार्यालयों में सामाजिक दूरी तथा मॉस्क का प्रयोग सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा घोषित कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे कर्मचारियों को कार्यालय उपस्थिति से मुक्त रखा गया है।