फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के लापता युवक का शव नहर में मिला, आर्थिक और बीमारी के चलते मानसिक रूप से था परेशान

Fri, 05 Apr 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मृतक आर्थिक रूप से परेशान ओर मानसिक तनाव में रहता था जोकि 1 मार्च से घर से लापता था। थाना क्षेत्र के गांव जारौठी के निकट अपर गंग नहर में 4 अप्रैल दोपहर पानी में शव उतराता दिखा।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते चार दिन से लापता चल रहे थाना गांधी पार्क के नगला माली निवासी कुलदीप कुमार सिंह (40) का शव 4 अप्रैल दोपहर बरोठा नहर में पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकला तो जेब से मिले मतदाता कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक आर्थिक और बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जारौठी के निकट अपर गंग नहर में 4 अप्रैल दोपहर पानी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो जेब से मिले मतदाता कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कुलदीप कुमार सिंह (40) पुत्र विजयपाल सिंह निवासी नगला माली थाना गांधीपार्क के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि मृतक आर्थिक रूप से परेशान ओर मानसिक तनाव में रहता था जोकि 1 मार्च से घर से लापता था। परिवार में पत्नी और एक 12 वर्षीय बेटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें