हेडिंग...
शहर में ओमिक्रॉन का दस्तक
सबहेड..
नाइजीरिया एवं यूएई आए दो लोगों में पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। शहर में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। विदेश से लौटे दो लोगों में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
13 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा है। वह वहां नौकरी करता है। 17 दिसंबर को वह संक्रमित पाया गया था। 38 वर्षीय व्यक्ति का नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजा गया था। युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को युवक में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त सर सैयद नगर के एक व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सर सैयद नगर का व्यक्ति दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में यूएई से आया है। संक्रमित पाए जाने के बाद उसका नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब से विदेश से आए पांच संक्रमित लोगों का नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग का पता लगाने के लिए बाहर भेजा गया था।