फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग एसबीएम कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार से ठप हुए स्वच्छ भारत मिशन के काम प्वाइंटर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन कार्मिकों ने किया डीपीआरओ का घेराव अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सात वर्षों से वेतन वृद्घि न होने को लेकर स्वच्छ भारत मिशन कार्मिकों के कार्य बहिष्कार के चलते स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के काम, जियो टैगिंग, ओडीएफ प्लस घोषणापत्र, कूड़ा निस्तारण समेत अन्य काम लगातार तीसरे दिन भी ठप रहे। कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन कार्मिकों ने विकास भवन में डीपीआरओ का घेराव किया। उन्हें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम एवं सीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सात सालों से वेतन वृद्घि न होने को लेकर प्रदेश भर के स्वच्छ भारत मिशन कार्मिक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के अंतिम दिन कार्मिकों ने विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी का घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर कार्य बहिष्कार आंदोलन के बाद भी शासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो लखनऊ के लोहिया भवन में अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वेतन वृद्घि न होने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार यह समस्या उठाई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर जिला समन्वयक, लेखाकार, कंप्यूटर आपरेटर एवं खंड प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें