फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशाद मार्केट चौराहे पर अतिक्रमण ध्वस्त, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग... शमशाद मार्केट में विरोध के बीच गरजा महाबली, अतिक्रमण ध्वस्त सबहेड... वेंडिंग जोन बनने के बावजूद अतिक्रमण, वसूला गया जुर्माना अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। शमशाद मार्केट के पास कुछ दुकानदारों के विरोध के बीच महाबली गरजा। नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। अतिक्रमण करने वाले एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से २५ हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शमशाद मार्केट चौराहे से किला रोक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वेंडिंग जोन के निर्माण के बावजूद नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण की समस्या बरकरार है। अभियान के दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन नगर निगम के अधिकारी नहीं रुके। जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। गंदगी फैलाने वाले लोगों से २५ हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ लोग नाले व सड़क पर अतिक्रमण कर लिए थे, जिन्हें हटाया गया। यातायात एवं नाली व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के पहले वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शमशाद मार्केट चौराहे से अनूपशहर रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। दोषी लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। --- कूड़ादान नहीं रखने पर रोज ५०० रुपये जुर्माना अलीगढ़। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि पथ विक्रेता एवं अन्य सभी दुकानदारों को अपने पास कूड़ादान (डस्टबिन) रखना होगा और गंदगी को उसमें डालना होगा। उन्होंने बताया कि डस्टबिन की जांच नियमित की जाएगी। दुकान एवं ढकेल के पास डस्टबिन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें