फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों की कार्य प्रणाली से व्यापारी असंतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग... सरकारी बैंकों की कार्य प्रणाली से व्यापारी असंतुष्ट सबहेड... व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लीड बैंक मैनेजर से की शिकायत अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। सरकारी बैंकों की कार्य प्रणाली से व्यापारी एवं आम जनता असंतुष्ट है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने लीड बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की है। रेलवे रोड समर्पण कांपलेक्स में आयोजित बैठक में महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कई-कई दिनों तक चेक खातों में जमा नहीं होते। उल्टे ग्राहकों से ब्याज भी वसूला जाता है। व्यापारी जब पैसे का उपयोग ही नहीं कर सकता तो ब्याज का क्या औचित्य है। बॉक्स में चेक डलवाया जाता है, जिसका कोई रिकार्ड नहीं रहता कि चेक बैंक में कब दिया था। उपाध्यक्ष पंकज गर्ग ने कहा कि बैंकों में पास बुक पुरा करवाना बहुत ही टेढ़ा काम है। बैंक कर्मचारी पासबुक प्रिंट करने के बदले टरकाते हैं। बाहर मशीनों पर लंबी भीड़ लगी होती है या ज्यादातर खराब होती है। हर आदमी स्वयं पासबुक प्रिंट नहीं कर पाता। बैंक स्टेटमेंट के अलग से चार्जेज मांगते हैं। उसके लिए भी बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि बैंक समय सीमा में आरटीजीएस नहीं करते। १० बजे काउंटर पर कर्मचारी नदारद होते हैं और चार बजे से पहले काम बंद करना शुरू कर देते हैं। चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि बैंकों में अनुशासन का अभाव है। बैंक कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायत आई है। सुधार नहीं होने पर बैंकों के निदेशक मंडल एवं रिजर्व बैंक से शिकायत की जाएगी। महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि सरकारी नीतियों व ऋण संबंधी नियमों का ईमानदारी से समय सीमा में पालन होना चाहिए। सरकारी स्कीम में लोन वितरण तो ईमानदारी से होता ही नहीं। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, रितेश माहेश्वरी, गर्वित माहेश्वरी, विकास शर्मा, संदीप मित्तल, मोहित राठी, विकास माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें