अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बेगम अजीजुन निसा हाल द्वारा भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव पर आनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।
डा. असद फैसल फारूकी ने स्वतंत्रता संग्राम में अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के विषय पर चर्चा की। उन्होंने एएमयू के पूर्व छात्रों सहित अलीगढ़ के नागरिकों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों के बारे में अवगत कराया।
डा. असद फैसल फारूकी ने मौलाना हसरत मोहानी, राजा महेन्द्र प्रताप, रफी अहमद किदवई, डा. जाकिर हुसैन, अब्दुल मजीद ख्वाजा, बेगम खुर्शीद ख्वाजा, सैयद हुसैन, कैप्टन अब्बास अली आदि के संबंध में चर्चा की।
हाल की प्रोवोस्ट प्रोफेसर सुबूही खान ने भी कई बिन्दुओं को रखा जिनका सीधा सम्बन्ध देश की स्वतंत्रता से था।
इस आयोजन में हाल के वार्डन डा. मोहम्मद नाजिम, रबाब खान, रफदा सिद्दीकी का सहयोग रहा।