संकट को देखते हुए बिजली बचाने का आह्वान
अलीगढ़। अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता ने लोगों से बिजली बचाने का आह्वान किया है। कहां है कि
अपने घर और ऑफिस की अतिरिक्त बिजली लाइट, पंखे, कूलर व एसी कमरे से निकलते से ही बंद करें। जिन कमरों में कोई नहीं है, उसकी लाइट आवश्यक रूप से बंद करें। वर्तमान में प्रदेश बिजली संकट की स्थिति में खड़ा है। कई विकसित देश बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कोयला आपूर्ति की कठिनाई से चाइना में भी बिजली संकट है। विभिन्न उद्योग धंधों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे वैश्विक महंगाई बढ़ने वाली है। अपने घर और ऑफिस की जितनी बिजली आप बचा सकेंगे, वह प्रदेश और देश के लिए आप का समर्पण एवं योगदान होगा।