अलीगढ़। आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी मिशन- 2022 के तहत जिले की कमेटी में फेरबदल कर रही है।
भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद व महिला विंग की मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमारी की सहमति से भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नितिन वाल्मीकि बनाए गए हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी के फेरबदल के संबंध में जिला कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मोरनी की इस अवसर पर जिला प्रभारी महेंद्र निषाद, दलवीर सिंह, रविकांत कौशल, जावेद खान, डॉ. चंद्र बोस, देवी सिंह रुहेला, डीपी सिंह, रोहित गौतम, महिपाल कश्यप, दीपक गौतम, ललित पथिक, चंद्रपाल, विकास बाबू, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।